फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिसंबर तक बाईंपुर में बनेगा कल्याण मंडपम

विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आगरा। बाईंपुर में आम लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बनाए जा रहे कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों ने बताया कि कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। दिसंबर तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और तय मानकों के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराया जाए। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


रामबरात से पहले पूरे करें जनकपुरी के काम
मेयर और नगर आयुक्त ने जनकपुरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। रामबरात से पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। निरीक्षण में चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम, अरविंद श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
आगरा किला के सामने रामलीला मैदान का अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार दोपहर में उन्होंने अधिकारियों से रामलीला मैदान के पास स्ट्रीट लाइट, सीवर, सड़क, सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मैदान के पास से निकल रहे नाले की बैरिकेडिंग कराने को कहा। आसपास अतिक्रमण देखकर उसे हटाने के निर्देश दिए ताकि आवागमन में कोई बाधा न हो। इस दौरान जेडएसओ आशुतोष वर्मा समेत नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें