फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल्पना की गेंदबाजी और यशिका के बल्ले ने दिलाई जीत

Mon, 05 Jan 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कल्पना लोधी
विज्ञापन
आगरा। कोलकाता में रविवार को खेले गए अंडर-15 महिला वनडे ट्रॉफी मुकाबले में आगरा की दो बेटियों कल्पना व यशिका ने उत्तर प्रदेश को शानदार जीत दिलाकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। कप्तान यशिका ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 97 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम सब्जी विक्रेता की बेटी कल्पना लोधी की गेंदों के सामने टिक नहीं सकी। कल्पना ने 7 ओवर में एक मेडन के साथ महज 35 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। आक्रामक गेंदबाजी के चलते मणिपुर की पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई। इस तरह उत्तर प्रदेश ने मुकाबला 160 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया। कल्पना के कोच प्रवीण कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें