कासगंज। गंगा के बदायूं तट पर ककोड़ा मेला की झंडी स्थापित करते डीएम, एसपी व अन्य अतिथिगण
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज और बदायूं जनपद की गंगा की सीमा पर लगने वाले ककोड़ा मेला का मंगलवार को पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हुआ। जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। मेला में लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
गंगातट पर प्रदेश सरकार के सिडकुल चेयरमैन डीएल वर्मा, विसौली विधायक कुशाग्र सागर, शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना की और मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। मेला की सफलता के लिए कामना की।
मेले में लोगों के पहुंचने से रौनक बढ़ने लगी है। लोगों के रुकने के लिए तंबूओं का शहर बसाया जाता है। परिवार सहित पहुंचकर लोग तंबूओं में डेरा जमाते हैं और खाना-पीना बनाकर मेले का लुत्फ लेते हैं। देवोत्थान और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में पहुंचकर गंगास्नान करते हैं।
कासगंज तट पर 10 को होगा उद्घाटन
मेला ककोड़ा का 10 नवंबर को कासगंज तट पर पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक के साथ उद्घाटन होगा। कासगंज तट पर भी मेले को भव्य रूप देने के लिए जिला पंचायत की ओर से तैयारियां की गई हैं।