घायल महिला से बातचीत करते एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
कच्छा बनियानधारी गैंग के आठ बदमाशों ने बुधवार रात रोहिणी एंक्लेव में एक किसान के घर में घुसकर डाका डाला। मुख्य गेट से कूदकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी।
बदमाशों ने दो बेटों और पुत्रवधू को बेरहमी के साथ पीटा और सवा लाख की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। शोर मचने पर कालोनी वाले दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही आईजी पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
थाना हाईवे की रोहिणी एंक्लेव में रहने वाले नत्थी सिंह पुत्र सोबरन सिंह पेशे से किसान हैं। उनके घर में बुधवार की रात दो बजे नकाबपोश कच्छा बनियानधारी गैंग के बदमाशों ने धावा बोल दिया।