फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से यात्री के चार लाख चोरी, ड्राइवर-कंडक्टर पुलिस हिरासत में

Fri, 26 Jul 2019 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया बस का परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप कैंटीन पर गुरुवार की सुबह ढाका-बिहार से दिल्ली जा रही सेमी डीलक्स बस में यात्रियों के बैगों से चार लाख सात हजार रुपये चोरी हो गए। यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर पर चोरी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सेमी डीलक्स बस ढाका बिहार से बुधवार को दिल्ली के लिए चली थी। कुल 49 सवारियां  थीं। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बस खंदौली टोल प्लाजा के समीप बनी कैंटीन पर आकर रुकी। सवारियों नीचे उतर गई।

थोड़ी देर बाद लौटीं तो कुसुम को उनका बैग खुला मिला। उन्होने बताया कि बैग से चार लाख रुपये चोरी हैं। उनका पति दिल्ली में रंगाई पुताई की ठेकेदारी करता है। वह दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी काजल को यह रकम देने जा रही थीं। इस पर अन्य सवारियों ने बैग देखे तो खुले मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाका निवासी उर्मीला देवी पत्नी अमरदीप का बैग ब्लेड से कटा था। उसके बैग से भी छह हजार गायब था। इसी तरह गोपालगंज बिहार निवासी शबनम पत्नी इमरान का बैग भी कटा था। उनके बैग से एक हजार रुपये गायब थे। बस में चोरी होने पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

चोरी की सूचना पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर फोर्स के साथ पहुंचे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि पैसे कंडक्टर चंद्र किशोर निवासी मुजफ्फरपुर बिहार ने ही निकाले हैं। इस पर पुलिस ने कंडक्टर चंद्र किशोर, चालक सुभाष निवासी बहराइच, दूसरे चालक विजय सिंह निवासी सिवान बिहार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले में कुसुम ने बस कंडक्टर के खिलाफ थाना खंदौली में चोरी का मामला भी दर्ज कराया है।
                      
पैसे दे दे नहीं तो जान से मार दूंगी
बस में कुसुम के चार लाख रुपये चोरी होने के बाद वह काफी परेशान हो उठी। उसका सीधा आरोप कंडक्टर चंद्र किशोर पर है। कुसुम का कहना है कि कडंक्टर के अलावा बस में कोई नहीं था। उसी ने उसके पैसे निकाले है। चोरी के बाद कुसुम अपना आपा खो बैठी थी। उसने कंडक्टर से हाथापाई भी की। यही कहती रही कि पैसे  पति की मेहनत की कमाई है। उन्हे वापस कर दे, नहीं तो जान से मार दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें