फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#kabtaknirbhaya:छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दंरिदे

Thu, 05 Dec 2019 09:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
घर से कोचिंग जा रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके भाई के चार दोस्तों ने भाई का एक्सीडेंट होने की बात कहते हुए अगवा कर लिया। आरोपियों ने आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे टूंडला के थाना पचोखरा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


 आगरा के गैलाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक छात्रा खंदारी चौराहे स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। वह बुधवार सुबह पौने नौ बजे घर से निकली थी।

छात्रा खंदारी चौराहे के निकट पहुंची तभी उसके मोबाइल पर उसके भाई के दोस्त ज्ञानेंद्र निवासी मेंडू हाथरस का फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह खंदारी चौराहे पर ही मिले। फोन कटने के बमुश्किल दो मिनट बाद ही पहुंची सफेद रंग की कार में सवार भाई के दोस्तों ने उसे बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी जबरन छात्रा का मुंह बंदकर उसे आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सरसों के एक खेत में ले गए। जहां चारों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को गांव गढ़ी जोरी स्थित मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए।

आरोपियों के जाने के बाद छात्रा ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी संजय सिंह ने छात्रा से घटना की जानकारी ली।

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार, गीतम सिंह, राजा उर्फ रोबिन निवासी मेंडू हाथरस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस परिजन से बातचीत करते हुए घटना का मिलान कर रही है। 

 छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। -प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें