फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में राजा रिजौला की टीमें रही विजेता

विज्ञापन
कासगंज पटियाली की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत विजयी खिलाड़ी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विकासखंड पटियाली में ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का राजा रिजोला मैदान पर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण चौहान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में गोविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अमित, 800 मीटर में कुशल प्रताप प्रथम रहे, 200 मीटर में पवनेश एवं 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार ने प्रथम स्थान पाया। गोला फेंक व लंबी कूद में संजय प्रथम स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रचना कुमारी प्रथम रहीं, लंबी कूद में आरती प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में राजा रिजौला की टीम विजेता रही और रानी डामर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में राजारिजौला की टीम विजेता रही जबकि उपविजेता नगला अब्दाल की टीम रही।
विज्ञापन

समापन पूर्व कैप्टन भूपसिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित कर किया गया। निर्णायक मंडल में शेरसिंह, प्रमोद कुमार, समर सिंह, दिलीप कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, सुनील कुमार, अरूण सिंह चौहान, वीर प्रताप, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें