फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य 15 तक हर हाल में कराएं केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केवाईसी न कराने वाले कॉलेजों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कॉलेज संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह 15 दिसंबर से पहले विकास भवन में पहुंचकर केवाईसी करा लें अन्यथा की स्थिति में पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए केवाईसी कराना जरूरी है। बिना केवाईसी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभी बड़ी संख्या में कॉलेज संचालकों ने विद्यालयों की केवाईसी नहीं कराई है इससे छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के मामलों में देरी हो रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है वे विकास भवन के कक्ष संख्या 42 में पहुंचकर यहां तैनात सुनील कुमार से संपर्क करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय में केवाईसी न कराने वाले कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें