कासगंज। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला में शुक्रवार देर शाम मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है। बालिका का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
एक मोहल्ला की बालिका बस्ती में ही परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी।
इसी दौरान पड़ोसी के घर 15 दिन पहले बरेली से आए उसके किशोर साले ने बालिका को लालच देकर खंडहर में उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने आरोपी बालअपचारी को शनिवार की सुबह उसके जीजा के घर से गिरफ्तार किया है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि बालिका को रक्त की एक यूनिट चढा़ई गई है। बालिका की हालत में अब सुधार है।