फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ड्यूटी कर घर लौट रहे जेई को काल ने बनाया निवाला, बाइकों की भिड़ंत में गई जान; परिवार में कोहराम

Sun, 29 Nov 2026 10:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सैफई के नगला पठा गांव के पास रविवार शाम 6.30 बजे हुए हादसे में जैतपुर बिजली घर पर तैनात जेई रामकुमार यादव (53) की दर्दनाक मौत हो गई। वह जैतपुर में ड्यूटी कर बाइक से अपने घर सैफई लौट रहे थे।
विज्ञापन
जेई रामकुमार यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सैफई के नगला पठा गांव के पास रविवार शाम 6.30 बजे हुए हादसे में जैतपुर बिजली घर पर तैनात जेई रामकुमार यादव (53) की दर्दनाक मौत हो गई। वह जैतपुर में ड्यूटी कर बाइक से अपने घर सैफई लौट रहे थे।  सैफई के रहने वाले रामकुमार यादव करीब एक महीने पहले कन्नौज से तबादले पर जैतपुर  विद्युत उपकेन्द्र पर नियुक्त हुए थे। 

विज्ञापन


जैतपुर के उपखंड अधिकारी शम्भूनाथ ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे बिजली घर पर अपनी ड्यूटी खत्म कर वह बाइक अपने घर सैफई के लिए निकले थे। सैफई के नगला पठा गांव के पास बाइकों की टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मौके पर पहुंची सैफई पुलिस ने मृतक जेई का शव पोस्टमार्टम के लिए सैफई की मोर्चरी में रखवा दिया है। दुर्घटना की सूचना पर बिजली घर से जुड़े कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गये। मृतक ने अपने पीछे पत्नी अल्पना यादव एवं दो बेटों शुभ यादव और देवव्रत को छोड़ा है। परिवार में मातमी कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें