एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को ओपीडी में दो घंटे तक मरीज नहीं देखे। हालांकि, सीनियर डाक्टरों ने मरीज देखे। राहत की बात यह है कि छह सितंबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है।
जूनियर डॉक्टर सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन के आह्वान गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। ओपीडी के बाहर चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
भले ही दो घंटे का बहिष्कार रहा, लेकिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर किसी मरीज को लौटाया नहीं गया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीज देखे। दो बजे के बाद तक मरीज देखे गए।