ओपीडी के बाहर ही बैठेंगे, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा
फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग मोहन ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन का दायरा बढ़ाया नहीं जाएगा। ओपीडी का ही कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जूनियर डॉक्टर के साथ इंटर्न भी कार्य बहिष्कार करेंगे। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। इसलिए इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को सेवाएं दी जाएंगी।
जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग कराने की मांग के संबंध में रविवार शाम को कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकाला। कहा कि डाक्टरों की कमी को देखते हुए काउंसलिंग जल्द से जल्द कराने का निर्णय लिया जाना चाहिए। जिससे मरीजों को असुविधा न हो।
कैंडल मार्च की शुरूआत मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के साथ हुई। इमरजेंसी के बाहर पहुंचकर जूनियर डॉक्टरों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च में फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मोहन, उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह यादव, डॉ. मयंक जैन, डॉ. आशीष सक्सेना, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. मृणाल, डॉ. राहुल, डॉ. शिखा, डॉ. सुधार, डॉ. रौमिला आदि शामिल रहे।