एसएन मेडिकल कालेज के दो जूनियर डाक्टरों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक डॉक्टर के चोटें आई हैं। हालांकि, बाद में उनमें समझौता हो गया। विवाद का कारण एक महिला चिकित्सक से दोनों की मित्रता बताया जा रहा है।
एक जूनियर डॉक्टर अपने 6-7 साथियों के साथ रविवार सुबह 10:30 बजे नेत्र रोग विभाग में पहुंचा। उसने विभाग में तैनात एक अन्य जूनियर डाक्टर से मारपीट कर दी। जानकारी पर कालेज प्रशासन के लोग भी आ गए। घायल डाक्टर ने थाना एमएम गेट पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीनियर रेजीडेंट ने दोनों डॉक्टर से बात की। इसके बाद उनमें समझौता हो गया।