फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास रहा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
01एमएनपी-16-शहर के बड़े चौराहे के पास जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान माह के पहले जुमा पर पुलिस ने सुबह से ही चौकसी बरती। शहर की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस का सख्त पहरा रहा। जामा मस्जिद के पास सुबह से ही पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन

रमजान माह के पहले जुमा पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश देकर मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई। हर मस्जिद के बाहर पुलिस के दो जवान तथा शहर की प्रमुख जामा मस्जिद के पास पीएसी को भी तैनात किया गया। जामा मस्जिद वाली गली में तैनात किए गए पुलिस और पीएसी के जवान पूरे दिन गली में गश्त करते रहे। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने शहर में पहुंचकर मस्जिदों के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को जुमा के चलते चौकसी बरतने की हिदायत दी। जामा मस्जिद के पेश इमाम समी अहमद ने बताया लॉकडाउन में घरों में ही सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ने की सलाह दी गई है। नमाज पढने के लिए मस्जिदों तक नहीं आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें