आगरा के संजय प्लेस स्थित सूरसदन ऑडिटोरियम में 22 अगस्त को नाटक ‘एक लम्हा जिंदगी’ का मंचन होगा, जिसका लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय जूही बब्बर सोनी करेंगी। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा और दर्शकों को ई-पास या आमंत्रण पत्र के जरिए प्रवेश मिलेगा।
कला और नाट्य प्रेमियों के लिए अमर उजाला नाट्य एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 22 अगस्त को करने जा रहा है। संजय प्लेस स्थित सूरसदन ऑडिटोरियम में सुप्रसिद्ध नाटक एक लम्हा जिंदगी (ए लव स्टोरी 1938–1979) का मंचन होगा।
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित नाटक का लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी व आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की पुत्री जूही बब्बर सोनी करेंगी। यह नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के अनमोल क्षणों को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से होगा। नाटक में प्रवेश ई-पास या आमंत्रण पत्र के माध्यम से ही संभव होगा।
दर्शक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने शहर के सभी कला एवं नाट्य प्रेमियों से समय पर पहुंचकर इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है। अपील है कि नाटक देखने आने वाले दर्शक अपने साथ 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं।