आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई में रैगिंग का मामला सामने आया है। पत्रकारिता की छात्रा ने सीनियर छात्र पर आरोप लगाए हैं। रैगिंग के तहत कुलपति और पुलिस से शिकायत की है। एक दिन पहले ही एसएन मेडिकल कालेज में भी जूनियर ने सीनियर की रैगिंग को लेकर शिकायत की है।
पत्रकारिता के जूनियर छात्रों में रैगिंग को लेकर गुस्सा है। वे अब सीनियर की बदतमीजी से परेशान होकर खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने पत्रकारिता के ही सीनियर छात्रा धीरज शर्मा समेत कई पर रैगिंग का आरोप लगाया है।
द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने कहा कि सीनियर पहले वर्ष से ही परेशान कर रहे हैं। वे सीनियर के सामने तहजीब से रहने, सैल्यूट करने का दबाव बनाते हैं।
वे अब कॉलर पकड़कर मारने की धमकी देने लगे हैं। इससे तंग आकर जूनियर छात्रों ने सीनियर पर रैगिंग करने की शिकायत कुलपति और पुलिस से की है। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आ गया है।