बरनाहल। सैफई से लौटते समय सोमवार की शाम एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार पर हमला किया गया।, खुशालपुर मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों ने फायर किए, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा बरनाहल निवासी सतेंद्र तिवारी एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार हैं। सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। सतेंद्र सैफई से कवरेज करने के बाद कार द्वारा घर वापस लौट रहा था, जब वह दिहुली से खुशालपुर मार्ग पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार दो लोगों ने तमंचा से फायर कर दिए। गोलियां में गाड़ी में लगीं, अचानक हुए हमला के बाद पीड़ित ने थाना में तहरीर दी, बताया कि करीब एक माह पूर्व उन्हें फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पता लगाकर कार्रवाई ी जाएगी।