फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी होगी ‘लाल बत्ती’ फैसला आज

Thu, 07 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं प्रशासन ने भी बुधवार शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अफसरों का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी और को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्ट्रेट के बाहर भी समर्थकों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जीत के बाद प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। मतदान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। संभवत: पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के लिए पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसमें चाहे मतदाता पहचान पत्र हो या निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीकृत अन्य पहचान पत्र। मतदान की प्रक्रिया जिलाधिकारी न्यायालय में होगी। लाल बत्ती की कार में कुशल यादव बैठेंगी या राकेश, इसका फैसला शाम पांच बजे तक हो जाएगा। दोनों ही प्रत्याशी और उनके समर्थक आखिरी वक्त तक गोटी बिठाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें