फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: झांसी पैसेंजर 24 तक रहेगी निरस्त, 10 से ज्यादा ट्रेनें नहीं आएंगी; यहां देखें सूची

Fri, 20 Dec 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 संदलपुर-आंतरी स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते झांसी पैसेंजर 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 12626-नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 20 व 21 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह मथुरा वाया झांसी चलेगी। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मंडल के संदलपुर-आंतरी स्टेशन के मध्य होने वाले मरम्मत कार्य के लिए 20 से 24 दिसंबर तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तन तो कई शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।
विज्ञापन


गाडी संख्या (11807) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-आगरा कैंट 20 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह (11808) आगरा कैंट-झांसी 20 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 11901-झांसी जंक्शन-आगरा कैंट 20 से 23 दिसंबर तक, 11902-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 20 से 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह दो इटावा-झांसी पैसेंजर ट्रेनें भी 23 तक निरस्त रहेंगी।

12644-हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 20 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह मथुरा-ग्वालियर-झांसी वाया बीना होकर संचालित होगी। 12780-हजरत निजामुद्दीन-वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस 20-21 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह वाया मथुरा, झांसी होकर संचालित रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह 12626-नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 20 व 21 दिसंबर को आगरा कैंट की जगह मथुरा वाया झांसी चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति साप्ताहिक गाड़ी 20 दिसंबर को बदले रूट से चलेगी। निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम व फिरोजपुर छावनी जंक्शन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल 20 दिसंबर को वाया मथुरा चलेगी। निजामुद्दीन-एर्नाकुलम 20 से 22 तक आगरा कैंट नहीं पहुंचेगी।

इसी तरह निजामुद्दीन जबलपुर भी 20 से 22 तक वाया मथुरा चलेगी। उदयपुर सिटी-खजुराहो वंदेभारत 19 से 22 तक आगरा कैंट नहीं आएगी। इसी तरह खजुराहो उदयपुर सिटी 21 से 24 दिसंबर तक आगरा में निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें