टूंडला के गांव खैरारा बाघई में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव खैरारा बाघई में सोमवार रात चोर एक मकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण-नकदी चोरी कर ले गये। मंगलवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
गांव खैरारा बाघई निवासी उदयवीर सिंह सोमवार रात परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देररात चोरों ने घर की छत से मकान में प्रवेश कर लिया और कमरों में रखी अलमारी एवं बक्से का ताले तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।