फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकनपद न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संपादित होंगे न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों पर जनपद न्यायाधीश दिवेश चंद्र सामंत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायिक कार्य संपादित किए जाने के आदेश जारी किए हैं। जिसके लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय, विशेष न्यायालय मानवाधिकार अधिनियम/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या1, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, विशेष न्यायालय विद्युत अधिनियम/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2, विशेष न्यायालय गैंगेस्टर अधिनियम, विशेष न्यायालय एमपी, एमएलए/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3, विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या 2 के साथ ही मुख्य न्यायिक दंड अधिकारी कासगंज, विशेष न्यायालय आर्थिक अपराधों से संबंधित मामले/अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कासगंज, सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन, द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन कासगंज न्यायालयों में भौतिक रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य संपादित किये जाएंगे। जनपद न्यायालय से संबंधित जमानत प्रार्थना पत्र/अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र ईमेल आईडी डीसी कासगंज कोविड 19 एट द रेट जीमेल डॉट कॉम के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।
जनपद न्यायालय में अधिवक्ता और वादकारियों की सहायता के लिए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र कुमार सक्सेना मोबाइल नंबर 9411057887, विविध लिपिक, प्रशासनिक कार्यालय प्रमोद कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 7017567514 एवं सिस्टम आफीसर कंप्यूटर अनुभाग रंजना मोबाइल नंबर 8006080144 की टीम को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें