फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर किसान के घर से जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बा स्थित रामकृष्ण कॉलोनी में बुधवार की रात किसान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर लिया। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुरा निवासी धर्मजीत शर्मा का कस्बा स्थित रामकृष्ण कॉलोनी में मकान है। वह परिवार समेत यहीं रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम वह घर में ताला लगाकर परिवार समेत गांव गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर आए, तो घर के ताले टूटे पडे़ थे। अलमारी, संदूक आदि का सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित किसान के मुताबिक चोर उनके घर से 15 हजार रुपये, सोने की मोती की माला, टीका, चार अंगूठी, बाली, जंजीर, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कंधौनी आदि जेवर ले गए हैं। उन्होंने घर में चोरी होने की तहरीर सीकरी थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें