मैनपुरी की तहसील कुरावली क्षेत्र के एक गांव में खोदाई के दौरान मजदूरों के एक डिब्बा मिला। उस दौरान घर की महिलाएं वहां मौजूद थीं। महिलाओं ने जब डिब्बा खोलकर देखा तो खुशी से झूम उठीं।
कुरावली के नगला खेड़ा में एक मकान में खोदाई के दौरान मजदूरों को जेवर से भरा डिब्बा मिला। मजदूरों से डिब्बा घर में मौजूद महिला ने ले लिया। वहीं जब मकान मालिक युवक ने इन महिलाओं से डिब्बा मांगा तो मना कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि रविवार को मकान में खोदाई का कार्य चल रहा था। एक दीवार को मजदूर खोद रहे थे तभी उसमें एक डिब्बा मिला।
ये डिब्बा देखकर मजदूर हैरान रह गए। उन्होंने ये डिब्बा घर में मौजूद महिलाओं को दे दिया। महिलाओं ने जब डिब्बा खोलकर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस डिब्बे में जेवर रखे हुए थे।
विज्ञापन
महावीर सिंह ने बताया कि भाभी ने मजदूरों से वह डिब्बा ले लिया। जब घर आकर उसने डिब्बा मांगा तो भाभी ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी बात बताई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।