आगरा नगर निगम की ओर से सराफा कारोबारियों पर लगाए एक टर्नओवर आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में रविवार शाम को एमजी रोड स्थित एक होटल में सराफा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर इस नई नीति को भेदभावपूर्ण बताया और आर-पार की लड़ाई का एलान किया। व्यापारियों ने कहा अन्य व्यवसायों के लिए टैक्स की दरें निश्चित हैं, जबकि सराफा कारोबारियों पर टर्नओवर के आधार पर 4,000 से 50,000 रुपये तक का भारी टैक्स लगाया जा रहा है। यह छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है।