फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाजी: जेवर बनाने के नाम पर ली 15 लाख की चांदी, मांगने पर दे डाली ऐसी धमकी; मुसीबत में पड़ा कोरोबारी

Mon, 24 Aug 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जेवर बनाने के नाम पर कारोबारी से करीब 15 लाख रुपये की पांच किलो चांदी लेने के बाद उसे वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि चांदी मांगने पहुंचने पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सराफा कारोबारी से लोहामंडी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जेवर बनाने के नाम पर पांच किलो चांदी लेकर हड़प ली। मांगने पहुंचने पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। नमक की मंडी में चांदी की पॉलिश का काम करने वाले मयंक यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप वर्मा, उसकी पत्नी गौरी, पिता राकेश वर्मा उर्फ रामकुमार, मां और भाई राहुल वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित मयंक यादव ने बताया कि उसके संदीप वर्मा से व्यावसायिक संबंध थे। संदीप ने उनसे करीब 15 लाख रुपये कीमत की पांच किलो चांदी जेवर बनाकर देने के लिए ली थी। आरोप है कि संदीप और उसके परिजन ने चांदी अपने काम में इस्तेमाल कर ली। चांदी लौटाने के बजाय गलत चेक दे दिया। बार-बार चांदी लौटाने का आश्वासन देकर कानूनी कार्रवाई से भी रोकते रहे।

14 जुलाई को मयंक अपने चाचा संजय यादव के साथ चांदी मांगने संदीप के घर पहुंचे। आरोप है कि संदीप, गौरी, राकेश उर्फ रामकुमार, उसकी पत्नी और राहुल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संदीप और राहुल ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। रामकुमार ने डंडे से हमला किया। पिस्टल लाने की बात कहते हुए हिंसक हो गए। दोनों किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे।
विज्ञापन


आरोपियों ने दोबारा आने पर जिंदा वापस नहीं जाने की धमकी दी। मयंक ने परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से कार्रवाई की मांग की। सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा,उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें