फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीमार पति के इलाज के लिए महिला ने गिरवी रखे जेवर, सुनार ने बेच डाले; पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Wed, 16 Sep 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पति के इलाज के लिए दो लाख रुपये में गहने गिरवी रखने वाली महिला ने सराफ और उसके जीजा पर जेवर बेचने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, गिरवी रखे गहनों की मौजूदा कीमत 14 लाख रुपये से अधिक है; धमकी देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
सोने आभूषण - फोटो : सोशल मीडिया( जांच एजेंसी)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक महिला ने पति के इलाज के लिए अपने सोने-चांदी के गहने दो लाख रुपये में गिरवी रखे थे। आरोप है कि सोने के दाम बढ़ने पर सराफ और उसके जीजा की नीयत बदल गई। उन्होंने महिला के गहने बेच दिए और धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ छत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बेलनगंज के गुदड़ी मंसूर खां, पंजा मदरसा निवासी गुड़िया वर्ष 2023 में गहने गिरवी रखने के लिए अपनी बहन के साथ अमन ज्वेलर्स गईं थीं। वहां सराफ अमन और उसके जीजा राहुल वर्मा ने गहने दो लाख रुपये में गिरवी रख लिए। आरोप है कि रुपये लौटाने पर भी अमन और राहुल छह महीने तक गहने वापस करने में टालमटोल करते रहे। एक सितंबर 2026 को राहुल ने गुड़िया को बताया कि सोने के भाव बढ़ने के कारण वे गहने बेच चुके हैं।

महिला ने दो लाख रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, वर्तमान में उनके गहनों की कीमत 14 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन

महिला ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई और गहने वापस दिलाने की मांग की है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें