फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

Thu, 16 Jan 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली एक महिला के बैग से रोडवेज बस में यात्रा के दौरान लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़िता ने भोगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली शिखा चौहान ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी मां, मौसी और बहन सोनी के साथ शहर के रोडवेज बस अड्डा से फाउंड्री नगर डिपो की बस पर बैठी थीं। वह शाहजहांपुर जा रही थीं, पास ही उनका बैग रखा था, जिसमें सोने का हार, एक जोड़ी कानों के बूंदे, 6 अंगूठी, एक सोने की चेन तथा एक आर्टिफिशियल मंगलसूत्र था। मैनपुरी से भोगांव जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों ने उनका बैग काट कर सारे जेवर चोरी कर लिए। कस्बा स्थित बस अड्डा पर बस उतरते ही वह लोग उतर कर भाग गए। जब बैग देखा तो उसमें से जेवर गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें