मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में 9 अगस्त की रात एक घर में घुसे चोर ने कैमरे की केबल काट दी। इसके बाद घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज निवासी नेहा ने बताया कि 9 अगस्त की रात को वह व परिजन खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरों में चले गए थे। देर रात गांव का ही रहने वाला जोजो उर्फ आसिव घर में लगे कैमरे की केबल काट दी और अंदर दाखिल हो गया। चोर ने एक अलमारी में रखा सोने का पैंडल, कान की दो जोड़ी झुमकी और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। शनिवार की सुबह जागने पर जब कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। कैमरे की केबल भी कटी हुई थी। लेकिन डीबीआर पूरी तरह से सुरक्षित था। सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि जोजो उर्फ आसिव ने घर में घुस कर चोरी की वारदात अंजाम दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।