फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका के मकान के ताले तोड़कर 3 लाख के जेवर-नकदी चुराए

Fri, 11 Oct 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के मकान के ताले तोड़कर 3 लाख के जेवर-नकदी चुराए
विज्ञापन

- पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। जीटी रोड पर मकान बना कर रह रही एक शिक्षिका के मकान के ताले तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास निवास कर रहीं अनामिका अग्निहोत्री परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। एक सप्ताह पहले ही उन्होंने जीटी रोड स्थित मकान में गृह प्रवेश किया था। बृहस्पतिवार की रात को वह घर में ताला लगाकर भाई के घर टीचर कॉलोनी चली गई थीं। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद जब शिक्षिका घर लौटी तो देखा कि कमरों में रखा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी और बक्सों में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी की पायल व अन्य सामान चोरी हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें