फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवार काटकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर में शुक्रवार रात को एक घर की दीवार को काटकर चोर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता ऊषा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात अपनी बहू और नाती-नातिन के साथ घर पर सो रही थी। तभी चोर नकब लगाकर घर में प्रवेश कर गए। उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। चोर एक बॉक्सा खेत में फेंक गए थे। वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें