फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंखों में मिर्ची डालकर लूट...सराफ दंपती के संग हुई बड़ी वारदात, पुलिस भी हैरान; सीसीटीवी में दिखी बाइक

Fri, 10 Oct 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सराफ दंपती की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने रेकी करने के बाद लूट की। पुलिस को बदमाशों की बाइक के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डाैकी के सराफ से लूट करने बदमाश रेकी करके आए थे। वह सराफ के दुकान से निकलने का इंतजार कर रहे थे। पीछा करके वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फतेहाबाद की तरफ लिंक मार्ग से भाग गए थे। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। इसमें बाइक नजर आई है।
विज्ञापन


इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीम लगी हैं।गांव हौद बरौली, डौकी निवासी संजय वर्मा की कबीस में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। वह बुधवार रात को दुकान बंद कर पत्नी श्रीमती के साथ एक्टिवा से घर जा रहे थे। नगला केसो के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर जेवरात और रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। सराफ के साथ वर्ष 2018 में भी लूट हुई थी। इसके अलावा दो बार दुकान में चोरी की घटना हुई थीं। उधर, घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल सहित चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: फंदे पर लटकी लाश, पैरों से बहता खून..करवाचौथ से पहले ऐसे हुई पति की मौत, कांप गई वो; 4 माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन



इसमें सामने आया कि बदमाशों ने रेकी कर रखी थी। वह सराफ के जाने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को एक बाइक के फुटेज मिल गए हैं। हालांकि बाइक का नंबर पता नहीं चल सका है। बदमाश फतेहाबाद की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग से भागे थे। यह मार्ग शहर की तरफ भी जाता है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में स्थानीय बदमाशों का हाथ हो सकता है। क्योंकि गांव में सराफ की दुकान की जानकारी आसपास सक्रिय बदमाशों को होगी। इस पर पूर्व में जेल भेजे गए आरोपियों की भी जानकारी ली जा रही है। वह जेल में हैं या जमानत पर है? यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द हो आरोपियों की गिरफ्तारी : रामजीलाल सुमन
बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि संजय वर्मा के साथ पहले तीन बार घटना हो चुकी हैं। त्योहार के माैके पर वारदात ने सुरक्षा की पोल खोल दी है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें