फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। विद्युत उपकेंद्र कुचैला को आवंटित जमीन पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए कब्जा करने की कोशिश की। जेई ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र कुचैला के लिए आवंटित जगह पर पौधे व टावर आदि लगाया गया है। शनिवार को नेम सिंह, सीताराम, शिवम निवासी नगला उदी उस जगह पर पहुंच गए। आरोपियों ने यहां लगे पेड़-पौधों व टावर को अपना बताते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवंटित जगह पर बने कुएं को भी तोड़ने लगे।
जानकारी के बाद विद्युत उपकेंद्र कुचैला के जेई नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें