फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर हुए हादसे में बस चालक सहित 13 यात्री हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर रविवार सुबह कोहरे में दिल्ली से आ रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से गणमुक्तेश्वर डिपो की बस करीब 65 यात्रियों को लेकर कन्नौज जा रही थी। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे बस जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के पास पहुंची। उधर एक ट्रक चालक को कोहरे में रास्ता नजर नहीं आया इसके चलते वह निर्माणाधीन हाईवे पर चला गया। आगे रास्ता न होने पर चालक ट्रक को सर्विस रोड पर पीछे ले जाने लगा। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई।
दोनों वाहनों के टकराने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बस के घायलों को बाहर निकालने लगे। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बस चालक सहित 13 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार अन्य यात्री दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
बस चालक प्रमोद कुमार निवासी गांव कुतुबपुर थाना भरथना जनपद इटावा, परिचालक इंद्रेश निवासी कानपुर, सोनम निवासी गांव लालपुर सगोनी, रामपाल निवासी सदुआपुर कन्नौज, मीना यादव निवासी नई बस्ती छिबरामऊ कन्नौज, अनिकेत निवासी लाल कुआं दिल्ली, रोहित दुबे निवासी मोती नगर दिल्ली, रजनेश कुमार निवासी गांव टाडा रायपुर कन्नौज, अशोक सिंह, माया देवी निवासी नई बस्ती पानी की टंकी के पास छिबरामऊ कन्नौज, प्रमोद कुमार निवासी गांव डांडा भोगांव, सुनील देशवाल निवासी गांव तुलसेम, बेहरा जनपद सारसा, आदेश निवासी गोरिया बुर्जा तिर्वा कन्नौज घायल हुए। घायलों में सोनम, रामपाल , मीना यादव, अनिकेत, रोहित ,रजनेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें