फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेडी कार्यालय के कर्मचारियों को विजिलेंस का ‘बुखार’...कर्मचारियों में दहशत; देखें वीडियो

Sun, 25 Aug 2024 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जेडी कार्यालय में अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर गए। नोटिस के बाद बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे, ऑफिस पड़ा खाली।
 
विज्ञापन
कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विजिलेंस टीम ने 17 अगस्त की शाम शिक्षा भवन पंचकुइयां से संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेडी कार्यालय के कर्मचारियों को विजिलेंस का भय हो गया है। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं, तो कई हाजिरी दर्ज करने के बाद सीट पर नहीं बैठ रहे।
विज्ञापन




एक सप्ताह में विजिलेंस की टीम कई बार दस्तक दे चुकी है। रोज किसी न किसी कर्मचारी का बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। स्टेनो देवेंद्र सिंह विजिलेंस कार्रवाई से पहले अवकाश पर हैं, अब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अवकाश पर चले गए। किसी कर्मचारी को बुखार आ गया है, तो किसी ने दिल की बीमारी बताई है। विजिलेंस ने कर्मचारी ज्ञानेंद्र वर्मा को बयान के लिए नोटिस भेजा तो वह दो दिन पहले अवकाश पर चले गए। अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


पहला दृश्य
स्थान- संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय
समय- दोपहर 1:00 बजे
यह संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कार्यालय है। माध्यमिक शिक्षा का मंडलभर का कार्य होता है। शनिवार को दोपहर के समय कार्यालय खाली नजर आया। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद बहुत कम कर्मचारी कार्यालय आ रहे हैं, कोई भी काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन


दूसरा दृश्य
स्थान- संयुक्त शिक्षा निदेशक का कक्ष

समय- दोपहर 1:10 बजे
संयुक्त शिक्षा निदेशक कक्ष के पास वेटिंग कक्ष है। एक सप्ताह से ताला बंद है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद जेडी कक्ष नहीं खोला गया। कार्यभार किसी अन्य अधिकारी को नहीं मिला। कई शिक्षकों और कर्मचारियों के कार्य अटके हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें