फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का दम तोड़ना देश की हार, भाजपा सरकार पर हमलावर हुए जयंत चौधरी

Sun, 08 Dec 2019 01:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हैदराबाद एनकाउंटर पर कहा कि जो भी हो कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्नाव की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ दिया, यह पीड़िता नहीं देश की हार है। उन्होंने प्याज की कीमतों का बढ़ना सिस्टम की खामी बताया।
विज्ञापन


शहर में डॉ. आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग करने आए रालोद नेता ने कहा कि निर्भया फंड सरकार ने बनाया, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। 112 हेल्प लाइन पर देश के 10 राज्यों ने कोई काम नहीं किया, जिनमें नौ में भाजपा की सरकार है।

प्याज के बढ़ते दामों पर कहा कि भारत प्याज का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है, खामी सरकारी सिस्टम में है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से व्यापारी बर्बाद हो रहा है। जीडीपी को सरकार मानती नहीं है, लेकिन अब लोग समझने लगे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में डॉ. आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस मना रही है तो इसके पीछे कारण स्पष्ट है कि डॉ. आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा समान है।

इसके पहले रालोद नेता ने बिचपुरी, दहतोरा में आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जीपी पुष्कर, नरेंद्र बघेल, कप्तान सिंह चाहर, चौधरी रामवीर सिंह, बृजेश चाहर, सुरेंद्र रावत, चौधरी गोपीचंद, फौरन सिंह इंदौलिया, जयपाल सिंह खिरवार, लोचन चौधरी, दुर्गेश शुक्ला, संजय फौजदार आदि थे। अध्यक्षता भंते ज्ञानरत्न ने की। संचालन सुरेश चंद्र सोनी एडवोकेट ने किया। जिलाध्यक्ष मालती चौधरी ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें