शनिवार को आगरा पूरे सूबे में सबसे ठंडा रहा। दिन में आगरा का पारा सबसे कम दर्ज किया गया। झांसी दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। ताजनगरी में शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण धूप भी सर्दी से राहत न दे पाई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कोहरे का प्रकोप कम रहेगा, लेकिन तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे है। शहर के आउटर इलाकों, यमुना नदी के किनारे और देहात के अकोला में कोहरा ज्यादा घना बना रहा। वहां सुबह 11 बजे के बाद दृश्यता में इजाफा हुआ।