फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कांड के पीछे भाजपा की साजिश, कराना चाहती है दंगा: जयंत चौधरी

Mon, 10 Dec 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा का सिर्फ चुनावी शिगूफा है। चुनाव आते ही भाजपा के सहयोगी संगठन माहौल बनाते हैं। अगर भाजपा राम मंदिर के लिए संसद में बिल लाती है तो पार्टी उसका समर्थन नहीं करेगी, क्योंकि ये असंवैधानिक होगा।
विज्ञापन

 
सोमवार को आगरा के सूरसदन में पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब जयंत चौधरी ने बुलंदशहर कांड को भाजपा की साजिश बताया और कहा कि यह सरकार की असफलता है। वर्दी पर जनता को भरोसा नहीं रहा है। 

उन्होंने कहा कि गोकशी पर जब मुकदमा दर्ज हो गया तो फिर कैसे इतनी भीड़ जुट गई। सरकारी तंत्र को पूरी तरह से जानकारी थी कि बाहर से लोग आ रहे हैं। फिर भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जमीन खिसकते देख भाजपा दंगा कराना चाहती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

महागठबंधन की संभावना जताई

एक मंच पर रालोद नेता - फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की संभावना जताई। कहा कि दिल्ली में बैठक चल रही है, अगर महागठबंधन होता है तो भाजपा को चुनाव में लोहे के चने चबाने पड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज मानवाधिकार दिवस है, संविधान की मूल भावना भी यही है कि सभी को उनका अधिकार मिले। ये कार्य बाबा साहब ने किया, लेकिन कुछ लोग इसको कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा सोचा भी तो सभी दिल्ली कूच कर नींद हराम कर देंगे।
 
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया है। पार्टी सचिव डॉ. यशपाल बघेल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने से ही समाज का कल्याण होगा।
विज्ञापन

कुछ लोग हुए शामिल, कुछ ने छोड़ी पार्टी

डॉ. सुभाष गर्ग बोले कि भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म कर भगवा विचारधारा से देश चलाना चाहते हैं। कार्यक्रम में रामजीलाल विद्यार्थी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता भी ली। इस मौके पर सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

उधर, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रमाकांत सागर और उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनका आरोप कि पार्टी में एक ही जाति के लोगों को बोलबाला है। दलितों का सम्मान नहीं किया जाता है। गुटबाजी भी हावी है। उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि इन हालातों में पार्टी में कार्य करना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें