फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा को उठा ले गया जावेद, भैंसों के तबेले में करने लगा गंदी हरकतें; चीखी बच्ची तो गांववालों ने बचाई आबरू

Sat, 23 Mar 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जावेद अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर छात्रा को उठा ले गया। भैंसों के तबेले में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। चीखी बच्ची तो गांववालों ने उसकी आबरू बचाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को कक्षा नौ की छात्रा को दूसरे समुदाय के दो युवक जबरदस्ती उठा ले गए। वह सहेली से किताब लेकर घर लौट रही थी। छात्रा को भैंसों के तबेले में ले जाकर बंधक बना लिया। मेन गेट में ताला लगा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 

विज्ञापन


छात्रा की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले मौसा रुक गए। उनके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण भी आ गए। मेन गेट खोलकर छात्रा को वहां से मुक्त कराया। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। घटना से गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में परिजन ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है।

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार की दोपहर वह सहेली के घर से किताब लेकर लौट रही थी। मोहल्ले में दूसरे समुदाय का एक युवक जावेद (33) रास्ते से उसे जबरदस्ती उठाया और भैसों के तबेले में ले गया। बाहर बैठे जावेद के चचेरे भाई आजाद ने तबेले के मैन गेट को बाहर से बंद कर दिया। 
 

इस दौरान छात्रा के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तबेले के भीतर चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे पीड़िता के मौसा भूरी सिंह ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जमा कर लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह तबेले का गेट खुलवाया। 
 

इसी दौरान भीड़ में से आरोपी जावेद फरार हो गया। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
 

पीड़िता के मौसा को ही लिया हिरासत में, आक्रोश

छात्रा के साथ हुई घटना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रास्ते से गुजर रहे छात्रा के मौसा ने चीख-पुकार सुनी और उन्होंने ही ग्रामीणों को मौके पर जमा किया किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने की बजाय पीड़ित छात्रा के मौसा को ही हिरासत में ले लिया। इसपर लोग आक्रोशित हो उठे। रोष देखकर पुलिस ने करीब दो घंटे बाद मौसा को थाने से छोड़ा।

दरोगा ने पीड़िता के परिजन को हड़काया

घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस पर एक दरोगा ने खाकी का रौब दिखाते हुए पीड़ित परिवार के लोगों को ही हड़काना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख दरोगा के तेवर नरम पड़े।
 

देर शाम तक चला पंचायत का दौर

छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश में आरोपी पक्ष के लोग दूसरे समुदाय के हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शाम तक दूसरे समुदाय के लोग पंचायत का सहारा लेकर पीडित परिवार पर सुलह का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पीड़ित परिवार ने किसी की बात सुनने से इनकार कर दिया और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस पर तहरीर बदलाने का आरोप

घटना के बाद दोपहर को पीड़िता के चाचा ने तीन आरोपियों के नाम तहरीर दी थी। आरोप है कि शाम को पुलिस ने तहरीर बदलवाकर दो लोगों को ही आरोपी बनाते हुए तहरीर ली। इतना ही नहीं दो आरोपियों के खिलाफ ही मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें