फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी पर्यटक से ठगी: दिल्ली से आगरा तक टैक्सी का किराया वसूला 25 हजार, इस तरह फंसाया जाल में

Thu, 30 Mar 2023 09:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

टैक्सी चालक जापानी पर्यटक को एयरपोर्ट से लाया था, जिसके बाद टूर पैकेज के नाम पर उससे धोखाधड़ी की। दिल्ली में खतरा बताते हुए पर्यटक को आगरा में छोड़ गया। 
विज्ञापन
जापानी पर्यटक से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत भ्रमण पर आए जापान के एक और पर्यटक के साथ दिल्ली की टूर एजेंसी ने धोखाधड़ी की। दिल्ली में खतरे का भय दिखाया। आगरा ले जाने के 25 हजार रुपये वसूल लिए। फतेहाबाद रोड पर छोड़कर टैक्सी चालक भाग निकला। पर्यटक पुलिस को भटकते मिले। उनको जापानी दूतावास भेजा।

विज्ञापन


जापान के पर्यटक तात्सुकी से धोखाधड़ी हुई। वह फतेहाबाद रोड पर पुलिस को भटकते हुए मिले थे। थाना पर्यटन पुलिस ने पर्यटक से बात की। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद के मुताबिक, तात्सुकी मंगलवार रात 11:30 बजे वियतनाम से दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक टैक्सी चालक मिला। वह एक जगह ले गया। उन्होंने टूर कंपनी का ऑफिस बताया।

आरोप है कि टूर कंपनी वालों ने दिल्ली में खतरा होने की बात कही है। कहा कि लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में उसे परेशानी हो सकती है। यहां पर रुकना ठीक नहीं है। इसके बाद आगरा और जयपुर के लिए टूर बुक करने की बात कही। 25 हजार रुपये ले लिए। एक चालक पर्यटक को आगरा लेकर आया। फतेहाबाद रोड पर छोड़कर चला गया। वह भटकने को मजबूर थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें कासगंज में बनी ऐसी सड़क: गाड़ियां चलना तो दूर, लोगों के चलने से उखड़ रही गिट्टियां

टूर एजेंसी ने रख लिया पासपोर्ट

जापानी पर्यटक तात्सुकी ने पुलिस को बताया कि टूर एजेंसी के लोगों ने उनका पासपोर्ट रख लिया। उनके पास पुराना पासपोर्ट था। यह जुलाई 2023 तक का था। मगर, नया बनने के कारण पासपोर्ट का कोई प्रयोग नहीं रह गया था। इस पर पर्यटक को थाना पर्यटन में ठहराया गया। उन्हें बुधवार को दिल्ली जापानी दूतावास भेजा गया। सिपाही वेदांत तेवतिया उन्हें लेकर गए।

एजेंसी की जुटाई जा रही जानकारी

एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि टूर एजेंसी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों की मदद ली जा रही है। जिस कार से पर्यटक आया, उसने टोल भी कटवाया होगा। अभी पर्यटक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एयरपोर्ट पर सक्रिय गैंग की जानकारी जुटाई जा रही है। एक्सप्रेसवे के टोल पर भी पुलिस को सक्रिय किया जाएगा। टैक्सी में अकेले आने वाले पर्यटकों के बारे में टैक्सी चालकों से पूछताछ की जाएगी।

जापानी पर्यटकों के साथ पहले भी हुई थी घटना

एक सप्ताह पहले भी जापान के दो पर्यटक पुलिस के पास पहुंचे थे। दिल्ली की टूर एजेंसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एक लाख रुपये का टूर पैकेज देने के बाद भी रुपयों की मांग को लेकर चालक धमका रहा था। तीन हजार रुपये छीन लिए थे। जापानी पर्यटक भागकर पुलिस के पास पहुंचे थे। उन्हें भी दूतावास पहुंचा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें