ासगंज में चामुण्डा मंदिर पर तैनात महिला पुलिस बल।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोगों को गाइडलाइन का पालन कराने और सुरक्षा के मद्देनजर अफसरों ने कड़ी निगरानी की। एडीएम और एएसपी ने मंदिरों में व्यवस्थाएं देखीं और सतर्कता परखी। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे ड्यूटी के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें।
शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि पर्वों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। इसी के चलते बुधवार को सभी मुख्य मंदिरों पर पुलिस पिकेट लगाई गई। कहीं भी कोई झांकी या यात्रा न निकले इस पर भी सुबह से ही अफसर नजर बनाए रहे। एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी ने शहर में भ्रमण किया और मंदिरों की व्यवस्थाएं देखीं।
सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि मंदिरों में भीड़भाड़ न होने दें। गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराएं। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही त्योहार मनाए। इस माह में होने वाले अन्य पर्वों पर भी गाइडलाइन के अनुसार घरों में ही पर्व मनाएं।
- जिलेभर में धारा 144 लागू है। लोग शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। कोरोना संक्रमण से स्वयं बचें और दूसरों को भी बचाएं- अजय श्रीवास्तव, एडीएम।
- पुलिस पूरी तरह सतर्क है। धर्म स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बनाए हुए है। लोग घरों में ही रहें। सभी से गाइडलाइन का पालन करने की अपील है- आदित्य वर्मा, एएसपी।