फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनेश्वर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक

Sat, 05 Aug 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनेश्वर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन


-जयंती मनाकर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ़ निष्ठा के कारण ही छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे। कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के मंत्रिमंडलों में काम किया। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अधिक समय तक चुप रहकर प्रदेश की जनता को प्रताड़ित होते नहीं देख सकती। जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने कहा कि वोट बनाने का काम चल रहा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक वोट बनवाएं। ध्यान इस बात पर भी रखें कि फर्जी वोट नहीं बनने पाएं। एएच हाशमी, देवेंद्र सिंह यादव, सफी मंसूरी, सुखवीर सिंह यादव, गौरव दयाल वाल्मीकि, केसी यादव, दीन मुहम्मद दीन, जगपाल यादव, गीता यादव, रेखा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें