Fake Delivery Case In Agra: आगरा में जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस फर्जीवाड़े में फतेहाबाद सीएचसी स्टाफ के खातों की जांच शुरू हो गई है।
Janani Suraksha Yojana fraud: जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी में घोटाले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद सीएचसी के एक अधिकारी और उसके रिश्तेदारों के खातों की जांच शुरू कर दी है। एक आशा ने मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
6 महिलाओं की 19 नसबंदी और 116 बार प्रसव दिखाकर 1.88 लाख रुपये खातों से निकाले गए। विभाग की एक आशा ने सीएचसी के एक अधिकारी और उनके दो रिश्तेदारों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी। खातों के साथ अन्य रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि फर्जीवाड़े में पांच लोगों पर केस दर्ज करा दिया है। अभी विभागीय जांच चल रही है।
प्रसव कक्ष में रील बनाने का भी हुआ था वीडियो वायरल
फतेहाबाद सीएचसी लंबे समय से विवादित रही है। बीते दिनों यहां आशाओं ने खाते से रुपये निकालने की शिकायत करते हुए हंगामा भी किया था। प्रसव कक्ष में एएनएम के फिल्मी गीत पर रील बनाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।