जनकपुरी महोत्सव के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इस पर जनक मंच शिवम पार्क सेंट्रल बैंक रोड कमला नगर में बना है। जनकपुरी में वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए है। बृहस्पतिवार से जनकपुरी महोत्सव के लिए रूट डायवर्जन रहेगा।
आंतरिक डायवर्जन
भगवान टॉकीज चौराहे से दयालबाग की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा।
अबुल उलाह दरगाह से कोई भी भारी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ नहीं जाएगा।
सुल्तानगंज की पुलिया से महाराजा अग्रसेन (मुगल रोड) मार्ग में कोई भी भारी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा नहीं जाएगा।
लगड़े की चौकी की तरफ से भी भारी और कॉमर्शियल वाहन सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ नहीं जाएगा।
श्रीजी टेंट हाउस के सामने वाली गली और एसके मोटर्स कट से भी कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाएगा।
गुलफाम टी स्टॉल के सामने वाली गली से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नही जा सकेगा।
मारूती शोरूम वाली गली और कोहलर के सामने कट से कार्यक्रम स्थल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
शिवशंकर सेवा सदन के सामने वाली रोड से कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
वेलमाउंट प्री स्कूल चौराहा और रेखा मेडिकल से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाएगा।
पंजाब बूट हाउस चौराहा और पानी की टंकी के सामने तिराहे से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
होटल अंजुमन और जेके टायर की तरफ से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेगा।
बीएम हॉस्पिटल रोड कट से भी नहीं जा सकेंगे।
अग्रवाल हॉस्पिटल के पास एनएच कट से सर्विस रोड पर कोई भी भारी वाहन/कॉमर्शियल वाहन सर्विस रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
वाटरवर्क्स चौराहा से कोई भी भारी वाहन कमला नगर की तरफ नहीं जायेगा।
यहां होगी पार्किंग
वाटरवर्क्स चौराहा से जनकपुरी को जाने वाले वाहन (कार) अग्रवन सेवा सदन में पार्क किये जाएंगे।
सुल्तानगंज की पुलिया से कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले वाहन कर्बला मैदान और दीप अपार्टमेंट के सामने मैदान में पार्क होंगे।
सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ से जाने वाले दो पहिया वाहन शिवशंकर सेवा सदन पार्किंग में पार्क होंगे।
दयालबाग की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन (कार / बाइक) रमन वाटिका में पार्क होंगे।
हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे
- हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आगमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा।
- हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
- ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ भारी वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- ग्वालियर मार्ग से मथुरा ग्राम बाद, दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा पथौली नहर से मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेपुर कट होकर जाएंगे।
- शमसाबाद, फतेहाबाद से ग्वालियर/जयपुर की तरफ शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद एवं शमसाबाद से मथुरा रमाडा कट, इनर रिंग रोड, कुबेपुर कट, एनएच. 19 होकर जाएंगे।
इन रास्तों से निकलेंगी रोडवेज और टूरिस्ट बस
फिरोजाबाद, हाथरस, एटा से आने वाली बसें हाईवे होते हुए आईएसबीटी होते हुए जा सकेंगी। ईदगाह और बिजली घर जाने के लिए इनर रिंग रोड, रमाडा कट, ताज व्यू तिराहा, करियप्पा चौराहा, माल रोड से बालूगंज चौकी के सामने से बिजली घर बस स्टैंड जाएंगी। ग्वालियर की तरफ से बसें रोहता व पथाैली नहर मार्ग, बिचपुरी, रुनकता, एनएच-19 होते हुए आईएसबीटी जाएंगी। ईदगाह बस स्टैंड के लिए क्लब चाैराहे से माल रोड, करियप्पा चाैराहे से बिजलीघर, आगरा फोर्ट स्टेशन जा सकेंगी।
शहर के अंदर वाहनों को रोका जाएगा
शहर के आंतरिक मार्ग पर राम बरात निकलेगी। रावत पाड़ा, मदीना होटल तिराहा, बेलनगंज, घटिया आजम खां चौराहा, फुलट्टी
की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को डायवर्जन
मार्ग से निकाला जाएगा। वाहन चक्की पाट, छीपीटोला, हींग की मंडी, मोती
कटरा, सदर भट्ठी, धाकरान, कलेक्ट्रेट,
कल इन मार्ग पर आवागमन बंद
18 सितंबर को श्री मनः कामेश्वर मंदिर से रावत पाड़ा, दरेसी
नंबर-2, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधापाडा,
विजयनगर कट, पालीवाल पार्क चौराहा, विजयनगर चौकी, सुल्तानगंज की पुलिया,
कमलानगर कट, सेन्ट्रल बैंक कट से बालाजीनगर में महाराजा जनक आवास तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।