फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2024: कर्तव्यपथ जैसा दिखेगा एमजी रोड-2, ढका गया नाला; भरे जाएंगे गड्ढे

Tue, 24 Sep 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जनकपुरी में कोठी मीना बाजार का नाला लोहे के जाल से ढकने का काम शुरू हो गया है। सड़कों की मरम्मत के काम भी होंगे। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
एमजी रोड-2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का एमजी रोड-2 को दिल्ली के कर्तव्य पथ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। आगरा विकास मंच ने नगर निगम के सहयोग से जनकपुरी क्षेत्र वाले हिस्से में विकास के कार्य कराए हैं। मंच के राजकुमार जैन और सुनील जैन ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। राजकुमार जैन ने बताया कि पंचकुइयां रेलवे ब्रिज के पास आठ प्रकाश स्तंभ लगाए गए हैं। इसी तरह वर्कशॉप के बाहर पुष्पों का ढांचा खड़ा किया गया है। कोठी मीना बाजार चौराहा पर अशोक स्तंभ स्थापित किया गया है। लोहामंडी मार्ग पर महाराजा अग्रसेन भवन की ओर जाने मार्ग के बीचोबीच स्मृति भवन के पास दुष्टों का संहारक सुदर्शन चक्र बनाया जा रहा है। यहां फाउंटेन भी स्थापित किया जा रहा है। 
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनकपुरी में विकास कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल रखें। जो फर्म विकास कार्य कराए, काम खत्म होते ही निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाए। निरीक्षण में मलबा सड़क पर मिला तो जुर्माना लगेगा। इसी दौरान उन्हें राजा मंडी स्टेशन के बाहर भवन निर्माण सामग्री रखी मिल गई, उन्होंने रेलवे पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जगमग होगा राम बरात रूट
नगर आयुक्त ने कहा कि राम बरात से पहले रूट की सभी सड़कों का निर्माण और स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं। बिजली के खंभों को नीचे से छह फीट तक कवर किया जाए ताकि करंट न लगे। खुले पड़े तारों को टेप से बंद किया जाए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को राम बरात रूट और जनकपुरी में सफाई कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां हर दिन फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डिवाइडर पर पौधे लगाएं
नगर आयुक्त ने जनकपुरी क्षेत्र के सभी डिवाइडरों पर पौधे लगाने, रंगाई-पुताई का काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी डिवाइडर गंदा और क्षतिग्रस्त नजर न आए। यहां भूतनाथ की बगीची के निरीक्षण में उन्होंने बगीची के पीछे की दीवार बनाने, मिनी मास्ट लगाने, चिंताहरण मंदिर की सड़क का निर्माण करने और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें