जम्मू-कश्मीर के बंदियों को भारी सुरक्षा के बीच जेल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से आतंकी और पत्थरबाजों के सेंट्रल जेल में आते ही सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। जेल के अंदर से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए हैं। वॉच टॉवरों पर गार्ड की तैनाती कर दी गई है। इन कैदियों की रात दिन निगरानी की जाएगी। बैरकों के बाहर रात दिन के ड्यूटी के लिए पहरेदार लगा दिए गए हैं।
जेल के बाहर पीएसी का कैंप रहता है। इसके अलावा पुलिस भी तैनात की गई है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की परिस्थितियों के मद्देनजर इन्हें शिफ्ट किया गया है।
इसकी योजना दो दिन पहले ही तैयार की गई थी। बुधवार को इसे अंतिम रूप दे दिया गया। केंद्र के गृह विभाग ने यूपी के गृह विभाग के संपर्क किया। इसके बाद जेल के अधिकारियों को सूचना दी गई।