फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट चार जमातियों का भी लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज से मैनपुरी में भी चार लोग लौटे थे। प्रशासन ने इनकी पहचान के बाद इन सभी के साथ ही कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं विदेश से लौटे लोगों की भी जांच कराई जा चुकी है। इसमें किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 13 मार्च को निजामुद्दीन मरकज से चार लोग वापस आए थे। इनकी पहचान के बाद इन सभी के नमूने जांच के लिए बुधवार को लिए गए। जबकि एक अन्य व्यक्ति का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कुल पांच नमूने बुधवार को जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में विदेश से आए सभी 17 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें