फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री पहुंचा रही आपकी रसोई

विज्ञापन
01एमएनपी-08-कचहरी रोड स्थित आपकी रसोई में खाना पैक करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में 21 दिन के लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाजिक संस्थाएं व समाजसेवी आगे आए। इस दौरान समाजसेवियों ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड स्थित आपकी रसोई की तरफ से भूखे-प्यासे जरूरतमंद लोगों के लिए हरसंभव भोजन की व्यवस्था की जा रही है। आपकी रसोई प्रशासन को भी खाने के पैकेट उपलब्ध करा रही है। इसके अतिरिक्त शहर में आने वाले जरूरतमंद लोगों की भी मदद हो रही है। इसके अरिक्त शहर की विभिन्न संस्थाएं भी जरूरतमंद को राहत समाग्री पहुंचाने में जुटी हुई हैं। वहीं मुनीम जी परिवार की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
मदद दिवस मनाया
अटेवा पदाधिकारियों ने भी कोरोना वायरस महामारी के बीच एक अप्रैल को काला दिवस न मनाकर मदद दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला संरक्षक अराध्य पांडेय, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया, अभयकुमार सिंह ने अलग-अलग क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचाई राहत सामग्री
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव असर गढ़ी निवासी सुनीता देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह पुलिस को सूचना दी कि उनके पति लॉकडाउन में दिल्ली में है। घर पर खाने को कुछ नहीं है। दरवाह निवासी सिराज उर्फ पोप दिहाड़ी मजदूर ने भी पुलिस से राहत सामग्री की अपील की। जिस पर उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने दोनों को गांव पहुंच कर राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें