फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफी से जेब पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। निर्माण कार्य पूरा करने में देरी अफसर और ठेकेदार कर रहे हैं लेकिन इसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल खर्च के रूप में लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है, जाम और अतिरिक्त दूरी तय करने से उनका कीमती वक्त बर्बाद हो रहा है। सीवर, पानी की पाइप लाइन, नालों की पुलिया, फ्लाईओवर, सड़क का निर्माण करने में महीनों की देरी के कारण लोग प्रमुख रास्तों पर जाम से जूझ रहे हैं, जिस वजह से हर दिन 45 से 50 मिनट का समय और एक से 1500 रुपये का पेट्रोल हर महीने अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में आईएसबीटी, यमुना किनारा रोड, बोदला सिकंदरा रोड, बोदला-लोहामंडी रोड, सेंट जोंस-लोहामंडी रोड और फतेहाबाद रोड समेत 15 से ज्यादा प्रमुख मार्ग ऐसे हैं जहां निर्माण कार्यों के कारण जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन जाम में फंसकर 50 किमी प्रति लीटर के औसत की जगह 20 से 25 किमी प्रति लीटर का और चार पहिया वाहन 15 किमी प्रति लीटर की जगह 6 से 8 किमी प्रति लीटर का एवरेज दे रही हैं। इससे लोगों की जेब पर पेट्रोल का खर्च बढ़ गया है।
आईएसबीटी- समय सीमा 20 जुलाई 2020
ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण सर्विस लेन और हाईवे पर दो साल से जाम है। खंदारी से आईएसबीटी मोड़ तक एक किमी की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग रहे हैं।
विज्ञापन

दस लीटर पेट्रोल का खर्च बढ़ गया
आईएसबीटी के जाम के कारण हर माह मुझे 10 लीटर पेट्रोल अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। पहले रुनकता की फैक्ट्री जाने पर केवल 15 से 20 मिनट लगते थे, अब कम से कम 45 मिनट चाहिए। पेट्रोल खर्च दो गुने से ज्यादा हो गया।
-ललित चतुर्वेदी, खंदारी
----------------
लोहामंडी-सेंट जोंस- समय सीमा 30 जून
सेंट जोंस से लोहामंडी के बीच नाले के ऊपर पुलिया के निर्माण के लिए पूरा रोड बंद कर दिया गया। नगर निगम ने 30 जून का समय तय किया, लेकिन काम पूरा नहीं किया।
वक्त नौ गुना समय बढ़ गया है
सेंट जोंस पर दुकान तक जाने में केवल दो किमी की दूरी और 5 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब 40 से 45 मिनट का समय और 5 किमी की दूरी हो गई है। जाम में फंसने के कारण पेट्रोल की खपत बढ़ गई। बीते साल से पेट्रोल 25 रुपये लीटर महंगा है।
-मनोज सक्सेना, नौबस्ता
-------------
बोदला-दहतोरा - समय सीमा 30 मई
बोदला से सिकंदरा रोड पर हेमा पेट्रोल पंप के सामने पुलिया निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 30 मई तक की मियाद तय की थी, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय से एक किमी का ट्रैफिक जाम हर दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 4 से रात 10 बजे तक लोग झेल रहे हैं।
एक हजार रुपये का खर्च बढ़ा
सिकंदरा जाने में 12 से 15 मिनट लगते थे। दूरी 5 किमी थी, लेकिन अब एक साल से परेशान हैं। बिचपुरी रोड या आवास विकास होकर जाने से 9 से 11 किमी की दूरी और 35 से 40 मिनट का समय लगता है। 800 की जगह 1800 का पेट्रोल खर्च हो रहा है।
-अविनाश चौधरी, बोदला
-------------
जाम से खपत चार गुना हो जाती है
कार हो या बाइक, स्टार्ट रहने पर और बार-बार क्लिच, ब्रेक के इस्तेमाल से ईंधन की खपत ज्यादा होती है। किसी जाम में दोपहिया वाहन का एवरेज एक चौथाई तक रह जाता है। इंजन चालू है और पहले, दूसरे गियर में ईंधन की खपत भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन

-आरएन शर्मा, ऑटो एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें