फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलकल ने पानी के 52 कनेक्शन काटे, बैंक खाते होंगे सीज, बकाया बिल जमा न करने वालों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जलकल विभाग ने मंगलवार को जलकर और सीवर कर वसूली के लिए सख्त कदम उठाए। विभाग ने 52 पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। यह कार्रवाई बार-बार चेतावनी और नोटिस के बाद भी बिल जमा न करने वालों पर की गई। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक भुगतान न होने पर संपत्ति कुर्क होगी। बैंक खाते सीज करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


ओटीएस योजना : ब्याज माफी का अंतिम अवसर

जलकल महाप्रबंधक के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से लागू एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर लगे सरचार्ज (ब्याज) में भारी छूट दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं और दंडात्मक कार्रवाई से बचें। मार्च महीने में विशेष अभियान चलाकर बकायेदारों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें