फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को खोदकर भूल गया जल निगम

Wed, 15 Jan 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनौढ़ी के गांव गुलाबी नगला में आठ माह पहले जल निगम द्वारा हर घर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा था। जल निगम ने पाइप लाइन कार्य पूरा कर दिया, लेकिन की सड़क की मरम्मतीकरण नहीं किया। शायद जल निगम सड़क के गड्डे भरना भूल गई है।
विज्ञापन

गांव गुलाबी नगला में हर घर पेयजल योजना के तहत आठ महीने पहले गलियां खोद कर पाइपलाइन डाली गई थी। कई महीने बाद भी जल निगम द्वारा इन टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में ग्रामीण इन सड़क पर ठोकरें खा रहे हैं। सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने जल निगम से आग्रह किया है कि गांव में गालियां जल निगम द्वारा तोड़ी गई हैं उनकी मरम्मत कराई जाए। इन गलियों की मरम्मत न होने की वजह से ग्रामवासियों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि जल निगम ने जिन प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया है उन कार्य दायी संस्थाओं से सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें